[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया 24 घंटों में 19 आरोपित गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

24 घंटों में 19 आरोपित गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

0
24 घंटों में 19 आरोपित गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

खगड़िया: पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 19 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विभिन्न मामलों में हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी के कारण विभिन्न मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. शराब सेवन के मामले में दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया. वहीं हत्या के प्रयास के एक मामले और आर्म्स एक्ट के तहत एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है.

दो अपहृतों को सकुशल बरामद किया गया

अपहृता बरामदगी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहृतों को सकुशल बरामद किया है. इसके अलावा वारंट और कुर्की तामिला की कार्रवाई भी की गयी. कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए 24 जमानतीय वारंट और 23 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया. साथ ही दो मामलों में कुर्की की कार्रवाई भी की गयी. सड़क सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिलेभर में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 391 वाहनों की सघन जांच की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा : एसपी

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel