[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया बारिश के दौरान टाउन फीडर का 11 हजार वोल्ट तार गिरा, दुर्घटना टली

बारिश के दौरान टाउन फीडर का 11 हजार वोल्ट तार गिरा, दुर्घटना टली

0
बारिश के दौरान टाउन फीडर का 11 हजार वोल्ट तार गिरा, दुर्घटना टली

गोगरी. थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के जीएन बांध पर शुक्रवार की दोपहर में एक बड़ी दुर्घटना टल गयी. जीएन बांध पर बारिश और तेज हवा के दौरान फतेहपुर ढाला के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया. तार में करंट प्रवाहित होने से जमीन पर बिजली फैल गई और आग की लपटें निकलने लगी. घटना के समय बारिश हो रही थी और गनीमत रही आसपास कोई नहीं था. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बिजली लाइन टाउन फीडर के तहत शिरनियां पावर सब स्टेशन से जमालपुर और भुड़ीया, कटघरा, आश्रम और गोगरी के लिए बिछाई गई है. घटना के समय सभी लोग बारिश के कारण घर पर थे. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ. कुछ दिन पहले भी यहां तार टूटा था. विभाग ने केवल अस्थायी मरम्मत की थी, जिसके कारण तार फिर से टूट गया. सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीणों ने तारों की स्थायी मरम्मत की मांग की है. उनका कहना है कि हाईवोल्टेज के तार आबादी से दूर ले जाए जाएं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel