[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पति-पत्नी के विवाद में युवक ने लगायी फांसी, मौत

पति-पत्नी के विवाद में युवक ने लगायी फांसी, मौत

0
पति-पत्नी के विवाद में युवक ने लगायी फांसी, मौत

– एक साल की बच्ची का पिता था मृतक, पोस्टमार्टम से परिजन का इनकार 23 वर्षीय आकाश की मौत से परिजनों में मचा कोहराम कोढ़ा थाना क्षेत्र के मेहनतपुर पंचायत में घरेलू विवाद में एक परिवार की खुशियां छीन ली. पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच 23 वर्षीय युवक आकाश कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना से पूरे गांव में शोक व सनसनी का माहौल है. मृतक आकाश कुमार पहले से शादीशुदा थे. उनके परिवार में पत्नी के साथ एक वर्ष की मासूम बेटी भी है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी तनाव के बीच युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं. पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि मृतक युवक की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं बतायी जा रही है. जिससे घटना के पीछे मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel