[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

0
विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आजमनगर. आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में सोमवार की देर रात विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है. आलमपुर पंचायत के हौंसपुर गांव निवासी विमल सिंह की पुत्री शिखा देवी ने चौलहर पंचायत के मढ़ी गांव निवासी साहेब सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के साथ पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था. मृतिका के भाई सुनील कुमार सिंह ने आजमनगर थाना में आवेदन के अनुसार मृतिका शिखा देवी को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज के रूप में डेढ़ लाख नकद व बाइक की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर लगातार जान से मार देने की धमकी भी दी जा रही थी. साथ ही उन्होंने कहा कि दहेज न देने के कारण मारपीट कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से फांसी के फंदे से लटका दिया गया. ग्रामीणों द्वारा विवाहिता के परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही मृतका शिखा देवी के परिजन रोते-बिलखते मरही पहुंचे. जिसके बाद परिजनों द्वारा आजमनगर पुलिस को घटना की सूचना दी. आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. मृतका के भाई सुनील कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित सास एवं ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. मृतका के भाई सुनील कुमार सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्षB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel