[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण के बाद पूरी तरह से जलजमाव से मिलेगी निजात

स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण के बाद पूरी तरह से जलजमाव से मिलेगी निजात

0
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण के बाद पूरी तरह से जलजमाव से मिलेगी निजात

कटिहार. शहरी क्षेत्र में लगने वाली जलजमाव को लेकर निगम प्रशासन तत्पर है. निगम क्षेत्रांतर्गत बरसात के पूर्व सभी मुख्य ब्रांच नालों का संपूर्ण तलछट सफाई कराया गया है. वर्तमान में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संभावित जलजमाव के रोकथाम के लिए पूरे शहर को छह जोन में विभक्त कर क्यूआरटी का गठन किया गया है. यह जानकारी मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस वाता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य नालों की सफाई मुहाने आउटलेट तक संपूर्ण रूप से कराने का कार्य किया जा रहा है. जिससे नाले के पानी को आसानी से शहर से बाहर निकाला जा सकें. निचले इलाके के जलजमाव को दूर करने के लिए उच्च क्षमता वाले पंपसेट के माध्यम से पानी को नालों से पंपआउट किया जा रहा है. साथ ही सुपर शक्कर मशीन के माध्यम से भी नालों की सफाई नियमित रूप से कराया जा रहा है. अब तक तीस से अधिक नालों की सम्पूर्ण तलछट सफाई करा लिया गया है. शेष की सफाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्रान्तर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण बुडको द्वारा कराया जा रहा है. अब तक 25 किमी नाले के निर्माण में सात किलोमीटर पूरा कर लिया गया है. कुछ जगहों पर मिसलिंक रह गया है. जिसे सही कराते हुए पूर्व से निमित सभी ब्रांच नालों को भी मुख्य नालों से जोड़ा जा रहा है. क्षेत्र में संक्रमण से निजात के लिए चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व फॉगिंग नियमित रूप से किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel