[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार वार्ड सदस्य के देवर की गर्दन रेत कर हत्या, शव तालाब से बरामद

वार्ड सदस्य के देवर की गर्दन रेत कर हत्या, शव तालाब से बरामद

0
वार्ड सदस्य के देवर की गर्दन रेत कर हत्या, शव तालाब से बरामद

बलरामपुर (कटिहार) जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गर्दन रेत कर निर्मम रूप से हत्या कर शव को बलदियागाछी तलाब में फेंक दिया. घटना देर बीती देर रात की बतायी जा रही है. बलरामुपर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. बारसोई एसडीपीओ एवं फोरेसिंक टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत शरीफनगर पंचायत के वार्ड 4 की वार्ड सदस्य मीनू टुडु के देवर सुनील महतो के रूप में हुई. परिजनों ने कहा, सुनील रात में घर से निकला था. सुबह उसकी बाइक तालाब के समीप देखी गयी. परिजनों ने मक्के की खेत में खोजबीन की पर कुछ नहीं मिला. खोजबीन में तालाब के उपर खून के धब्बे दिखे. इसके बाद तालाब में देखा तो शव बरामद हुआ. शव को तालाब से बाहर निकालने पर गर्दन में पीछे से काफी बड़ा गहरा जख्म दिखा. मृतक को पीछे से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया. एसडीपीओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. कहा कि शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान की जा रही है. तकनीकी अनुसंधानकर्ता को भी बुलाया गया. ग्रामीणों ने वित्तीय लेनदेन में हत्या की आशंका जताई. मृतक की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है. उसको दो बेटी व एक बेटा है. कल रात 11:00 बजे भाई को खाना खाने के लिए फोन किया तो बताया गांव के बगल में ही दो-तीन लोगों के साथ में हैं आ रहे हैं. थोड़ी देर में बगल में ही मुखिया जी के पोखर के पास हैं. उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो सका. सुबह में तालाब उसका शव तलाब से बरामद किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel