[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सत्यापन नहीं होने पर अमान्य हो जायेगा वोटर आईडी कार्ड

सत्यापन नहीं होने पर अमान्य हो जायेगा वोटर आईडी कार्ड

0
सत्यापन नहीं होने पर अमान्य हो जायेगा वोटर आईडी कार्ड

गहन पुनरीक्षण कार्य 26 जुलाई तक चलेगा मतदाताओं का सत्यापन कार्य कटिहार भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में एक साथ मतदाता सूची के सघन सत्यापन का काम शुरू करने का दावा किया है. इस दौरान 26 जुलाई तक होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले में करीब 22 लाख मतदाताओं को फिर से एक नया गणना फार्म भरना होगा. उन्हें देश के निवासी होने के साथ ही राज्य में अपने रहने के प्रमाण भी मुहैया कराने होंगे. जिला प्रशासन के अनुसार इस अभियान के क्रियान्वयन में जुटे बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) मतदाता के घर जाकर पहले निर्धारित फार्म देंगे. मतदाता उस फार्म को भरेंगे तथा उसके साथ निर्धारित दस्तावेज को स्व अभिप्रमाणित करके बीएलओ को समर्पित करेंगे. निर्धारित तिथि 26 जुलाई तक जिन वोटरों ने अपना बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज के साथ फार्म उपलब्ध करा दिया गया है. इसके बाद 27 से 31 जुलाई तक पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जायेगी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देश के आलोक में एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. उसके बाद इस तिथि से एक सितंबर तक प्रारूप मतदाता सूची के आलोक में दावा व आपत्ति प्राप्त किया जायेगा. मतदाता से प्राप्त किये गये फॉर्म एवं प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निष्पादन 25 सितंबर तक किया जायेगा. आयोग के अनुसार 30 सितंबर को अंतिम रूप से पात्र मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जायेगी. अब यह माना जा रहा है कि निर्धारित तिथि तक जिन वोटरों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन नहीं होगा तो वह अपात्र घोषित कर दिये जायेंगे तथा ऐसे मतदाताओं का वोटर कार्ड भी निर्धारित तिथि यानी एक अगस्त से अमान्य हो जायेगा. अभी तक शुरू नहीं हुई है सत्यापन कार्य जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश के आलोक में 25 जून से ही मतदाताओं के घर जाकर उसके सत्यापन का कार्य शुरू करने का दावा किया है. पर ग्राउंड रियलिटी यही है कि अभी तक बीएलओ मतदाता के घर नहीं पहुंचे है. रविवार को भी कई मतदाताओं से बातचीत की तो उनकी ओर से बताया कि अभी तक बीएलओ उनके यहां नहीं पहुंचे है. शनिवार को ही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गये सवाल पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने कहा था कि फॉर्म की छपाई चल रही है. जल्द ही सभी बीएलओ का फार्म उपलब्ध करा दिया जायेगा तथा वह घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. डीएम की अपील, सत्यापन में सहयोग करें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी करते हुए जिले के मतदाताओं, आम नागरिकों एवं राजनीतिक दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के सत्यापन में सहयोग करें. डीएम ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर जिले में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया. 26 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलेगा. बीएलओ मतदाताओं के घर जायेंगे तथा उन्हें एक फार्म देंगे. उस फार्म को भरकर मतदाता आवश्यक दस्तावेज की स्व अभिप्रमाणित प्रति बीएलओ को समर्पित करेंगे. यह अत्यंत जरूरी कार्य है. इसलिए इस कार्य मे सभी का सहयोग जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel