[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रावि पिपरा का गेट बंद कर ग्रामिणों ने किया प्रदर्शन

प्रावि पिपरा का गेट बंद कर ग्रामिणों ने किया प्रदर्शन

0
प्रावि पिपरा का गेट बंद कर ग्रामिणों ने किया प्रदर्शन

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पिपरा के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. विद्यालय में शिक्षकों की लेटलतीफी, मध्यान भोजन में अनियमितता, सफाई में लापरवाही व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर सड़क पर उतर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. उपमुखिया अशोक रजक, ग्रामीण शंकर कुमार राय, जय प्रकाश, सुरेंद्र रविदास, सुखिया देवी, पिंकी देवी, कृष्णा कुमार सहित कई दर्जनों लोगों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते हैं. पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. आरोप है कि मध्यान भोजन में बच्चों को पूरा खाना नहीं दिया जाता है. भोजन की गुणवत्ता भी खराब रहती है. विद्यालय में फैले कचरा को बच्चों से साफ कराया जाता है. सोमवार की सुबह विद्यालय खुलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. शिक्षकों के देर से आने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. विद्यालय परिसर में फैली गंदगी और सफाई की लापरवाही पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया. जब कुछ शिक्षक लेट से पहुंचे तो उन्हें भी गुस्सा का सामना करना पड़ा. शिक्षक अकसर पीछे के रास्ते से विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी ने बताया कि विद्यालय का प्रभार प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास है. उन्हें अबतक पूर्ण रूप से प्रभार नहीं मिला है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय संचालन में सुधार किया जाय. बीडीओ रीना कुमारी ने बताया कि विद्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया जायेगा. ग्रामीणों की समस्या सुन कर आगे की कार्रवाई व सुधार के लिए पहल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel