[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदटोली में सरस्वती पूजा नहीं करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदटोली में सरस्वती पूजा नहीं करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

0
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदटोली में सरस्वती पूजा नहीं करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

फलका फलका थाना क्षेत्र के सोहथा दक्षिणी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदटोली में प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर में इस वर्ष ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित तथा पूजा अर्चना भी नहीं करने पर शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्र एवं स्थानीय अभिभावक उग्र हो गये. सभी विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के शिक्षकों के विरुद्ध हो हंगामा करने लगे. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय सदलबल एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, टुनटुन गुप्ता आदि स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित छात्र एवं अभिभावकों को समझा बुझा कर शांत कराया. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आगे से विद्यालय में विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही. आक्रोशित ग्रामीण शेखो महतो, उपेंद्र मंडल, श्यामलाल महतो, जयराम महतो, विलास महतो, फ़ौदारी मंडल आदि ने बताया कि हर वर्ष वर्ष विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विद्यालय पूजा होती थी. लेकिन इस वर्ष विद्यालय में पूजा नहीं हुई. जिस कारण बच्चों एवं अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो गया. आगे बताया कि हर वर्ष विद्यालय में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती थी. इस वर्ष विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के द्वारा प्रतिमा स्थापित नहीं किया गया. जिस कारण विद्यालय के बच्चों एवं गांव की ग्रामीणों को पूजा अर्चना करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय में लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे थे. अभिभावकों एवं ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में पढ़ाई बेहतर ढंग से नहीं होता है. पठन-पाठन के समय पर विद्यालय के छात्र एवं छात्रा बाहर में खेलते कूदते नजर आते हैं. विद्यालय में बेहतर ढंग से मध्यान भोजन भी बच्चों को नहीं खिलाए जाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि विद्यालय में हंगामा की सूचना में मिली थी. सूचना मिलते ही वहां पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel