[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR NEWS : निमौल पंचायत के ग्रामीणों को नहीं मिल रही सड़क की सुविधा

KATIHAR NEWS : निमौल पंचायत के ग्रामीणों को नहीं मिल रही सड़क की सुविधा

0
KATIHAR NEWS : निमौल पंचायत के ग्रामीणों को नहीं मिल रही सड़क की सुविधा

आजमनगर (कटिहार)से मो नदीम अख़्तर की रिपोर्ट :

आजमनगर प्रखंड के निमौल पंचायत में वार्ड 1 और 2 की स्थिति चिंताजनक है. मुख्य सड़क पर 1 फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, लेकिन गंदे पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर चलना मुश्किल है.

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के साथ शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय ही क्षेत्र में नजर आते हैं.

प्रशासन की उदासीनता

ग्रामीणाें का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी ने समस्या को गंभीर बना दिया है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है और उसने आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं ग्रामीणों में मनोरा खातून,अयान अली,असत आरा, मो0 रिजवान आलम, निजामुद्दीन, शाहिद आलम, नरगिस खातून,आफाक आलम,मजदर आलम, शाहनवाज हुसैन, मो जाकिर हुसैन, अरमान आलम एवं वाहिदी खातून ने जिलाधिकारी से सड़क तथा नाला निर्माण कार्य की मांग की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel