[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विधानसभा चुनाव को ले एनएच 31 व 81 पर वाहनों की चेकिंग

विधानसभा चुनाव को ले एनएच 31 व 81 पर वाहनों की चेकिंग

0
विधानसभा चुनाव को ले एनएच 31 व 81 पर वाहनों की चेकिंग

कोढ़ा विधानसभा चुनाव को लेकर कोढ़ा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. चुनावी माहौल में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कोढ़ा थाना पुलिस लगातार वाहनों की सघन जांच कर रही है. थाना क्षेत्र के मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. दोपहिया, चारपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की तलाशी ले रहे हैं. ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को पकड़ा जा सके. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है. ट्रैफिक नियमों का पालन हर वाहन चालक को करना चाहिए. ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस टीम लगातार गश्ती कर रही है, जिससे किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलने की संभावना न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel