[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मधाइपुर में कच्ची सड़क से परेशानी बढ़ी

मधाइपुर में कच्ची सड़क से परेशानी बढ़ी

0
मधाइपुर में कच्ची सड़क से परेशानी बढ़ी

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत के विद्यानंदपुर से बिजोल कब्रिस्तान होकर बनियाटोली गांव, प्राथमिक विद्यालय बनियाटोली तक कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है. बारिश के मौसम में यह रास्ता बंद हो जाता है. आज तक इस सड़क में किसी योजना से काम नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा की कोई प्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे है. मुखिया असरार अहमद ने बताया की सड़क की लम्बाई अधिक होने से पंचायत के विकास फंड से कार्य कराना संभव नहीं है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क निर्माण के लिए सांसद, विधायक को आवेदन दिये जाने के बाद भी आज तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है. यह सडक बारसोई और कदवा प्रखंड के गांव को जोड़ती है. सड़क के बन जाने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा. सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से बरसात के दिनों में यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है. लोगों को 20 किमी अधिक दूरी तय कर अनुमंडल मुख्यालय, बारसोई रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है. दो गांव के लोगों का कब्रिस्तान जाने का एकमात्र यही सड़क है. सड़क नहीं बन रहा है. सांसद तारिक अनवर, विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी से इस सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel