[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

0
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के उनासो पंचगाछी स्थित बथानखेती ब्रिज के पास शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा जायेगा. आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है. ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके. ग्रामीणों के अनुसार, मृत व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था. पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास भटकता हुआ दिखाई देता था. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति दिमाग से कमजोर पागल की तरह घूमते रहते थे. प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश ट्रेन से कटने का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel