[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कदवा में मूसलाधार बारिश के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

कदवा में मूसलाधार बारिश के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

0
कदवा में मूसलाधार बारिश के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर – चांदपुर से घर लौटते समय पूर्णिया-सोनैली पथ पर हादसा, घायल को किया कटिहार रेफर कदवा कदवा थाना क्षेत्र के पूर्णिया-सोनैली पथ पर मंगलवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मूसलाधार बारिश के बीच चांदपुर से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. हादसे में 25 वर्षीय राहुल विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 22 वर्षीय मनीष विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गया. बारिश में घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक राहुल विश्वास, पिता गोविंद विश्वास और घायल मनीष विश्वास, पिता बैजनाथ विश्वास, दोनों सागरथ पंचायत के नया टोला गांव के रहने वाले थे. दोनों एक ही बाइक पर चांदपुर से नया टोल चौक होते हुए घर जा रहे थे. इसी दौरान चांदपुर से कुम्हड़ी की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. मौके पर मची चीख-पुकार टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मनीष सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा था. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत कदवा पुलिस को सूचना दी. घायल को कटिहार रेफर सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल मनीष को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने मृतक राहुल विश्वास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. परिवार में पसरा मातम हादसे की खबर मिलते ही नया टोला गांव में मातम छा गया. मृतक राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और फरार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव और कम विजिबिलिटी के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है. पूर्णिया-सोनैली पथ पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम जरूरी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel