[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला मौत

अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला मौत

0
अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला मौत

कटिहार के समेली से रिपोर्ट,

पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 डूमर चौक के समीप रविवार सुबह 10:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. श्री श्याम धर्मकांटा के सामने कुरसेला की तरफ से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार को कुचल दिया. हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बरारी थाना क्षेत्र के मरघिया निवासी 50 वर्षीय मो. लतीफ मक्का बेचकर घर लौट रहा था. श्याम धर्म कांटा के सामने कुरसेला की तरफ से तेज गति से आ रही हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान लतीफ को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लतीफ की मौके पर ही मौत हो गई.

टायर जलाकर लगाया जाम, पुलिस की गाड़ी धकेली

हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-31 पर टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया. परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी. समझाने पहुंची पोठिया पुलिस की 112 की गाड़ी को लोगों ने गड्ढे में धकेल दिया. इससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई.

ट्रैफिक डीएसपी के हस्तक्षेप से खुला जाम

करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्रियों को भारी परेशानी हुई. जाम हटाने के लिए मौके पर ट्रैफिक डीएसपी, पोठिया, कोढ़ा, फलका और कुरसेला थाने की पुलिस पहुंची. अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मुआवजे का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजन माने और जाम हटाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हाइवा चालक फरार है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel