[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

0
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

कटिहार. सदर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से 15 दिन होने को है. लेकिन अभी तक मशीन ठीक नहीं हो पायी है. पिछले 15 जुलाई से मशीन खराब है. अब तक मशीन ठीक नहीं होने के कारण खास करके गरीब मरीजों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास कर गर्भवती महिला जो आर्थिक स्थिति से काफी कमजोर है. उन्हें बाहर अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है. अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक रहने पर ऐसे मरीजों का अल्ट्रासाउंड सदर अस्पताल में हो जाया करता था. लेकिन पिछले 15 दिन से मशीन खराब पड़ी हुई है. जिससे मरीजों को जांच करने के लिए बाहर निजी अल्ट्रासाउंड जांच घर में जाने के लिए विवश होना पड़ता है. जांच के लिए मरीजों को 700 से लेकर 1000 रूपया बाहर अदा करने पड़ रहे हैं. अस्पताल में कई ऐसे गर्भवती मरीज है जो पैसे के अभाव में अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होने का इंतजार में भी बैठी हुई है. ऐसे मरीज को इंतजार है कि कब अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो जाय तो उनकी जांच हो जाय. क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करने को कहा है. लेकिन उनके पास पैसे के अभाव के कारण बाहर किसी निजी अल्ट्रासाउंड में जांच कराने के लिए कतरा रहे हैं. सदर अस्पताल आने वाली गर्भवती महिला शोभा देवी, अमीना खातून ने कहा कि मेरे पति मजदूरी का काम करते हैं. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने को कहा है. लेकिन अस्पताल की मशीन खराब पड़ गयी है. बाहर अल्ट्रासाउंड करने को लेकर 800 रूपया मांगे जा रहे हैं. यही जांच सदर अस्पताल में बिना पैसे की हो जाती है. महिलाओं ने कहा कि हम अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. ताकि बिना पैसे के सदर अस्पताल में हमारी जांच हो जाय. बता दें कि सदर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले 15 जुलाई से खराब पड़ गयी है. जो अब तक ठीक नही हो पाई है. रोजाना सदर अस्पताल में 40 से 45 मरीज का अल्ट्रासाउंड यहां पर हो जाया करता था. अल्ट्रासाउंड की सेवा सदर अस्पताल के भर्ती मरीजों को दी जाती है. साथ ही गर्भवती महिला जिनके नौवा महीना चल रहा हो ऐसी स्थिति में ऐसे मरीज को अल्ट्रासाउंड की सेवा देते हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा दी जाती है. ऐसे में जो गंभीर अवस्था में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं तो उन्हें अल्ट्रासाउंड की सेवा नहीं मिलने से वह बाहर पहले जांच के लिए उन्हें ले जाया जा रहा है. जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. खास करके गरीब मरीज जो सदर अस्पताल अपना जांच करने के लिए आते हैं. उन्हें सेवा नहीं मिलने से उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. कहते हैं अस्पताल प्रबंधक अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गया है. जिस कारण से मशीन नहीं चल पा रही है. उसे ठीक करने के लिए दिल्ली से प्रोब मंगाया जा रहा है. मशीन ठीक होने में और पांच से सात दिन लगने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel