[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

0
विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

अमदाबाद. अमदाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से अमदाबाद पुलिस ने 55.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष छापेमारी अभियान तहत गोविंदपुर घाट के पास से पुअनि निक्की एवं संजीत कुमार प्रसाद ने 21 लीटर विदेशी शराब के साथ मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड नंबर 9 के रतन कुमार यादव को गुरुवार को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर पुलिस कैंप के पास चेक पोस्ट लगाकर पीएसआई जैकी कुमार, संजीत कुमार प्रसाद ने 34.500 लीटर विदेशी शराब के साथ पोठिया थाना क्षेत्र के नरहिया चांदपुर गांव के चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. कुल 55.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक मोबाइल एवं एक बाइक भी जब्त की है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के तहत गोविंदपुर घाट के समीप से पहाड़पुर पुलिस कैंप के पास से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड नंबर 9 के शराब तस्कर रतन कुमार यादव के पास से 21 लीटर शराब बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि पहाड़पुर कैंप के पास से गिरफ्तार शराब तस्कर चंदन कुमार यादव के पास से 34.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी, वहीं एक मोबाइल व बाइक भी जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि दोनों शराब तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर पुअनि सुनील कुमार सिंह, इंद्रमणि महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel