[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एनएच-31 हादसा: समेली के दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते मचा कोराहम

एनएच-31 हादसा: समेली के दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते मचा कोराहम

0
एनएच-31 हादसा:  समेली के दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते मचा कोराहम

समेली नवगछिया, बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर के समीप एनएच-31 पर मंगलवार रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में समेली के दो मजदूरों की मौत हो गयी. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दुर्घटना के वक्त चकला मौलानगर वार्ड संख्या 09 निवासी 35 वर्षीय अरविंद मंडल पिता शिवनारायण मंडल की मौके पर ही मौत हो गई थी. गंभीर रूप से घायल सोनू मंडल पिता सिकंदर मंडल, वार्ड संख्या 06 निवासी ने बुधवार दोपहर भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सोनू मंडल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में एक अन्य मजदूर मिथिलेश मंडल गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज जारी है. अरविंद मंडल पिछले आठ वर्षों से बिहपुर स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. परिवार में पत्नी जूली देवी, दो पुत्र रोहित (14) और सत्यम (12) तथा वृद्ध मां हैं. अरविंद घर के इकलौते कमाने वाले थे. असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है. सोनू मंडल की मौत से उनके परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर पिकअप वैन से एक भट्ठे से दूसरे भट्ठे काम कर लौट रहे थे. पिकअप पर करीब 14 लोग सवार थे. वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बस व एक टोटो से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजन अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel