[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बैरिकेडिंग पर थम नहीं रहा विवाद, गेड़ाबाड़ी बाजार आठ घंटे बंद

बैरिकेडिंग पर थम नहीं रहा विवाद, गेड़ाबाड़ी बाजार आठ घंटे बंद

0
बैरिकेडिंग पर थम नहीं रहा विवाद, गेड़ाबाड़ी बाजार आठ घंटे बंद

– प्रशासन- व्यापारी आमने-सामने, एसडीएम बोले अतिक्रमण पर नहीं मिलेगी कोई छूट कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब बैरिकेडिंग को लेकर विवाद गहरा गया है. बुधवार को व्यावसायिक संघ के आह्वान पर मुख्य बाजार की सभी दुकानें करीब आठ घंटे तक बंद रही. सैकड़ों दुकानदारों ने टेंट लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं. बाजार बंद रहने से पूरे दिन खरीद-बिक्री प्रभावित रही और मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. रविवार को नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद मुख्य सड़क पर लोहे की बैरिकेडिंग शुरू की गयी. दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से निर्धारित स्थान पर दुकान चला रहे हैं. सड़क जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए वे यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के पक्ष में हैं लेकिन बैरिकेडिंग इस प्रकार होनी चाहिए कि ग्राहकों के आने-जाने का रास्ता बाधित न हो. उनका कहना है कि यदि दुकानों तक पहुंच संकरी या अवरुद्ध हो गई तो उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा. विवाद बढ़ने पर दो दिन पूर्व कोढ़ा विधायक कविता पासवान के निर्देश पर उनके पुत्र गौरव पासवान बाजार पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत की. विधायक ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से फोन पर वार्ता की. अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग कार्य रोक दिया था. कुछ दुकानदारों ने कटिहार एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव से मुलाकात कर आश्वासन मिलने की बात कही कि फिलहाल बैरिकेडिंग नहीं होगी. दुकानदारों का आरोप है कि रात के अंधेरे में नगर पंचायत कर्मियों द्वारा पुनः बैरिकेडिंग शुरू करा दी गयी. जिससे आक्रोश फैल गया. कुछ कर्मियों पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का भी आरोप लगाया. इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया. धरना-प्रदर्शन की सूचना पर कटिहार एसडीएम प्रद्युम्न सिंह यादव, कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, सीओ संजीव कुमार तथा नपं कार्यपालक पदाधिकारी शाहनवाज रजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसडीएम ने एक-एक कर दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और बाजार में बैरिकेडिंग को लेकर कई स्थानों पर पुनः मार्किंग करायी. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शहर में बढ़ती सड़क जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए बैरिकेडिंग आवश्यक है. किसी भी दुकानदार का रास्ता बाधित नहीं होने दिया जायेगा. अतिक्रमणकारियों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जायेगी. हाट के अंदर कथित अवैध वसूली की शिकायतों की जांच कराई जा रही है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शाहनवाज रजा ने कहा, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बैरिकेडिंग की जा रही है. सभी दुकानों और घरों के सामने पर्याप्त रास्ता छोड़ने का निर्देश दिया है. धरना स्थल पर कोढ़ा विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, डोमन चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमन झा, मनोज ठाकुर समेत बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे. संतुलित और व्यवहारिक समाधान निकालने की मांग की. फिलहाल बाजार में स्थिति सामान्य लेकिन संवेदनशील बनी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel