[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एनएच 81 पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

एनएच 81 पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

0
एनएच 81 पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के कालेश्वर चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बाइक व ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें 25 वर्षीय आफताब आलम, पहाड़पुर, थाना अमदाबाद निवासी की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि थाना क्षेत्र के कालेश्वर चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर खाली ट्रक लाभा से कटिहार की ओर जाने के क्रम में बाइक सवार कटिहार से लाभा की ओर जाने के क्रम में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें आफताब आलम 25 वर्ष पिता स्व इरफान, पहाड़पुर थाना अमदाबाद निवासी बुरी तरह जख्मी हो गये. प्राणपुर पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. इधर, ट्रक चालक भागने के प्रयास में ग्रामीणों ने दबोच लिया. जिससे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और बाइक जब्त कर प्राणपुर पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर सदर अस्पताल कटिहार में पोस्टमार्टम कराकर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया. प्राणपुर पुलिस आगे की करवाईं शुरू कर दी है. इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel