[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार चचरी पुल बहने से आवागमन ठप, नाव बना सहारा

चचरी पुल बहने से आवागमन ठप, नाव बना सहारा

0
चचरी पुल बहने से आवागमन ठप, नाव बना सहारा

– तारापुर घाट पर हादसा, बाइक समेत लोग गिरे नदी में, ग्रामीणों ने बचाई जान बारसोई प्रखंड क्षेत्र के तारापुर घाट पर बना बांस का चचरी पुल तेज धार में बह जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. नदी में अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण चचरी पुल टिक नहीं पाया और देखते ही देखते बह गया. इस हादसे में दो बाइक समेत कुछ लोग नदी में गिर गये. ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है लेकिन लोगों में भय और आक्रोश बना हुआ है. यह पुल पश्चिम बंगाल के गोड़ाहाल व बारसोई के तारापुर के बीच संपर्क का मुख्य साधन था. पुल के बहने से दोनों क्षेत्रों के बीच रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुल बह जाने के बाद अब लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. छात्रों और छोटे व्यापारियों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है. कई लोगों को अतिरिक्त समय और पैसे खर्च कर दूसरे रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है. पुल निर्माण की मांग भी जोर पकड़ रही है. ताकि हर साल बाढ़ के समय ऐसी समस्या से लोगों को जूझना न पड़े. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है. जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel