[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: आपसी सुलह से कई मामलों का निष्पादन, वाहन चालान पर 50% छूट को लेकर उमड़ी भीड़

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: आपसी सुलह से कई मामलों का निष्पादन, वाहन चालान पर 50% छूट को लेकर उमड़ी भीड़

0
कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: आपसी सुलह से कई मामलों का निष्पादन, वाहन चालान पर 50% छूट को लेकर उमड़ी भीड़
लोक अदालत में अलग अलग मामलों को लेकर लोगों की भीड़

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

कटिहार: जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न लंबित मामलों का आपसी सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया गया.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक कटिहार तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों की मौजूदगी में मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर किया गया, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली.

इसी बीच, वाहन चालान पर 50 प्रतिशत छूट की घोषणा के कारण लोक अदालत में वाहन मालिकों की भारी भीड़ देखने को मिली. बड़ी संख्या में वाहन मालिक अपने चालान का भुगतान करने पहुंचे और इस छूट का लाभ उठाया.

समाचार लिखे जाने तक लोक अदालत परिसर में लोगों की भीड़ बनी हुई थी और लगातार मामलों का निष्पादन जारी था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel