[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति में तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति में तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

0
नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति में तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

कोढ़ा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. इस चुनाव में तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए. जिससे पूरे नगर क्षेत्र में संतोष व उत्साह का माहौल देखा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या तीन की पार्षद पूजा शर्मा, वार्ड संख्या 6 के पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी तथा वार्ड संख्या 10 के पार्षद बिमल कुमार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया. इन तीनों पार्षदों का निर्विरोध निर्वाचन नगर पंचायत की राजनीति में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा या विवाद की स्थिति नहीं बनी. जिससे यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता बताते हुए निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी है. इस अवसर पर निर्वाचित पार्षदों ने कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्राथमिकता से काम करने की बात कही. वार्ड संख्या 10 के पार्षद बिमल कुमार ने अपने बयान में कहा. जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. हम नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देंगे और हर वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे. आमलोगों की आवाज को समिति तक पहुंचाना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य रहेगा. चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में कोढ़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार पंडित की अहम भूमिका रही. उनके नेतृत्व में बीपीआरओ प्रियंका कुमारी व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा कराया. प्रशासन की सतर्कता व कुशल व्यवस्था के कारण चुनाव बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका. नगर पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है. साथ ही उम्मीद जताई है कि नव निर्वाचित सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. कुल मिलाकर, कोढ़ा नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का यह निर्वाचन लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी समन्वय का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel