[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार डीएस कॉलेज के बीएड का एसी चोरी करते धराया चोर

डीएस कॉलेज के बीएड का एसी चोरी करते धराया चोर

0
डीएस कॉलेज के बीएड का एसी चोरी करते धराया चोर

– रात्रि प्रहरी ने खदेड़ कर पकड़ा, ग्रामीणों ने की धुनाई कटिहार डीएस काॅलेज के बीएड विभाग में लगे एसी को बुधवार की देर शाम चोरों के द्वारा चोरी कर परिसर से बाहर ले जाने के क्रम में रात्रि प्रहरियों ने धर दबोच लिया. हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. एक चोर को ग्रामीणों की ओर से पुष्ट पीटाई भी की गयी. इस दौरान 112 को फोन कर सूचना दी गयी. 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. चोरों को मोहल्लें वालों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गयी. दोनों रात्रि प्रहरी के साथ चोरी कर ले जा रहे एसी के आउट व इनपुट को थाना साथ ले गयी. डीएस कॉलेज में आये दिन हो रही चोरी से प्राध्यापक व कर्मचारी परेशान थे. बुधवार को चोर पकड़ में आया. जिसके बाद उसकी खबर सभी ने ली. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार ने बताया कि चाेरों द्वारा बीएड विभाग से एसी खोल कर परिसर से बाहर टपा लिया गया था. रात्रि प्रहरी द्वारा उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. प्रधान सहायक को लिखित देने के लिए दूसरे दिन गुरूवार को आदेशित किया जायेगा. सरेशाम डीएस कॉलेज के बीएड से एसी चोरी होने की सूचना से कर्मचारी व प्राध्यापक सन्न हैं. प्रत्यक्षदशियों का कहना था कि वे लोग इग्नू में कार्य कर रहे थे. बीएड विभाग से एसी चोरी कर कॉलेज परिसर से बाहर रखे जाने की सूचना पर वे लोग लपके और चोर पकड़ा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel