[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सदर अस्पताल में महिला का मोबाइल उड़ाकर भाग रहा चोर पकड़ाया

सदर अस्पताल में महिला का मोबाइल उड़ाकर भाग रहा चोर पकड़ाया

0
सदर अस्पताल में महिला का मोबाइल उड़ाकर भाग रहा चोर पकड़ाया

कटिहार. सदर अस्पताल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मरीजों की सुरक्षा व अस्पताल परिसर की निगरानी के लिए हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मंगलवार की सुबह सामने आया. जब शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे की मां का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सदर अस्पताल स्थित मातृ-शिशु अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे की मां अफसाना खातून अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी. इसी दौरान एक युवक वार्ड में घुसा और उनका मोबाइल फोन चोरी कर भागने लगा. अचानक महिला की आंख खुल गई और उसने युवक को भागते देख शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला भी चोर के पीछे दौड़ पड़ी. शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया. जिससे मोबाइल चोरी होने से बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पकड़ा गया युवक अकेले अस्पताल परिसर में घूम रहा था. संदिग्ध तरीके से रेकी कर रहा था, लेकिन मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उससे कोई पूछताछ नहीं की. लोगों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड सिर्फ नाम के लिए हैं, और उनकी लापरवाही के कारण चोर आसानी से अस्पताल में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दे रहा हैं. इतना ही नहीं दो दिन पहले भी सदर अस्पताल में चोरी हो चुकी है. अस्पताल में भर्ती पूनम देवी ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से महिला वार्ड में भर्ती हैं. उनके पति नकुल कुमार साह रात में उनके साथ अस्पताल में थे. इसी दौरान सोमवार देर रात करीब एक बजे उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया. इस मामले में नगर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. रात के समय अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आते है. आरोप है कि कई गार्ड किसी कमरे में जाकर सो जाते हैं. जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel