[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सीएम की सुरक्षा को था पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात थे सुरक्षाकर्मी

सीएम की सुरक्षा को था पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात थे सुरक्षाकर्मी

0
सीएम की सुरक्षा को था पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात थे सुरक्षाकर्मी

नीरज, कटिहार समृद्धि यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार के कटिहार आगमन को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी व एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. सीएम ने बाजार समिति व प्राणपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. बाजार समिति एवं प्राणपुर में शिलान्यास व उद्घाटन स्थल पर आमलोगों के प्रवेश पर रोक थी. तीनगछिया काली मंदिर से लेकर बाजार समिति चौक तक कई स्थानों पर बैरिकटिंग की गई थी. उक्त मार्ग पर आवागमन कुछ घंटे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. बाजार समिति के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस बल तैनात थे. जिला प्रशासन की ओर से जारी पास के आधार पर ही बाजार समिति में लोगों को प्रवेश की अनुमति थी. बाजार समिति परिसर पुलिस छावनी में तब्दील थी. डीएसपी मृदुलता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल, बीएसएपी, जवान के साथ सीआईडी, आई बी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी सीएम की सुरक्षा में तैनात थे. तकरीबन 12:40 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर कृषि विभाग केंद्र के मैदान परिसर में बनाये गये हेलीपैड में उतरा. सीएम के उतरते ही विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. उसके पश्चात कारकेड के साथ सीएम का काफिला बाजार समिति पहुंचा. सीएम से पहले एसपीजी कमांडो ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया. गाड़ी के गेट से निकलते ही एसपीजी सहित अन्य सुरक्षा कर्मी चारों ओर से सीएम को अपने घेरे में ले लिया. उसके पश्चात सीएम ने 7058.49 लाख की लागत से कटिहार जिला अंतर्गत कृषि उत्पादन बाजार समिति जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. बाजार समिति स्थित प्रशासनिक भवन का सीएम ने उद्घाटन किया. प्राणपुर में भी सीएम की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी. पुलिस पदाधिकारी विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. इन स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंगा निरोधी दस्ता तथा सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. रिक्शा में बैठकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण तत्पश्चात सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, विधायक विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उक्त ई रिक्शा में बैठकर नव निर्मित बाजार भवन का लोकार्पण एवं कृषि विभाग की ओर से लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया. एसपीजी कमांडो ई रिक्शा के साथ चलते रहे. उसके पश्चात सीएम का काफिला हेलीपैड और वहां से प्राणपुर तथा कार्यक्रम समापन के पश्चात सीएम हेलीकॉप्टर से रवाना हो गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel