[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार लखीसराय के एसपी के घर में चोरी, दो अन्य घरों से चोरों ने हाथ किये साफ

लखीसराय के एसपी के घर में चोरी, दो अन्य घरों से चोरों ने हाथ किये साफ

0
लखीसराय के एसपी के घर में चोरी, दो अन्य घरों से चोरों ने हाथ किये साफ

फलका. फलका थाना क्षेत्र के पीर मोकाम पंचायत के हसेली गांव में शनिवार की रात चोरों ने लखीसराय के एसपी पंकज कुमार मंडल के घर में हजारों रुपये के जेवर व बर्तन की चोरी कर ली है. उनकी मां परमेश्वरी देवी के आवेदन पर फलका थाने में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कराया गया है. एसपी पंकज कुमार की मां परमेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार की रात में वह अपने घर में सोयी थी. सुबह उठी तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. चोर ने बाहर से कुंडी लगा दी थी. पड़ोसियों को फोन करके बुलाया. चार कमरों का ताला टूटा हुआ था. बड़े बॉक्स का भी ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया था. चोरों ने पचास हजार के जेवर, कासा के बर्तनों ले गये. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. वहीं इसी गांव में चाेरों ने दो अन्य घरों से भी नकदी सहित हजारों के जेवरात चोरी की है. पीड़ित सुनील यादव ने बताया कि वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बरामदे पर सोया था. सुबह उठा था तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. बक्से का सारा सामान बिखरा पड़ा था. बक्से में रखे 15 सौ रुपये नकद व हजारों रुपये के जेवर गायब था. इधर, इसी गांव के अरुण यादव ने बताया कि गर्मी के कारण हम लोग घर में ताला लगा कर दरवाजे पर सोये थे. सुबह उठा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था. घर में रखे बड़े बॉक्स का भी ताला टूटा हुआ था. बॉक्स का सारा सामान बिखरा था. बॉक्स में रखे चालीस हजार रुपये के जेवर की चोरी हुई है. इधर, सूचना पाकर अपर थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel