[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार महाशिवरात्रि को शिव मंदिर सज धज कर तैयार, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि को शिव मंदिर सज धज कर तैयार, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

0
महाशिवरात्रि को शिव मंदिर सज धज कर तैयार, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

– शाम में निकलेगी शिव बारात कटिहार पूरे जिले में बड़े ही श्रद्धाभाव उत्साह के साथ रविवार को महाशिवरात्रि पूजा किया जायेगा. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारी शनिवार को अंतिम चरण में रही. महाशिवरात्रि पूजा को लेकर जहां श्रद्धालुओं में भरपूर उत्साह रहा तो दूसरी तरफ पूजा को लेकर शनिवार की देर रात तक श्रद्धालु शिव मंदिरों में भी अपनी अंतिम तैयारी में भी जुटे रहे. शहर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी शिव मंदिरों को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाया गया है. रंग बिरंगी लाइट से सजे मंदिर दूर से ही जगमग कर रहा है. महाशिवरात्रि पूजा को लेकर श्रद्धालु पिछले कुछ दिनों से अपनी तैयारी में लगे हुए थे. महाशिवरात्रि पूजा को लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों से भगवान शिव की आज शाम बारात भी निकाली जायेगी. जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी. जहां भगवान शिव और मां पार्वती की शादी पूरे विधि विधान के साथ रचाई जायेगी. शिवरात्रि को लेकर शहर के शिव मंदिर चौक स्थित शिव मंदिर, बाटा चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, नया टोला स्थित खूबेश्वर मंदिर, दौलत राम चौक स्थित शिव मंदिर, हवाई अड्डा चौक स्थित शिव मंदिर, बीएमपी-7 शिव मंदिर, जीआरपी चौक तथा फुटानी चौक, अनाथ आलय रोड आदि शहर के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में शनिवार की देर रात तक तैयारियां चलती रही. दूसरी तरफ बोल बम सेवा समिति की ओर से भी भव्य शिव बारात शहर में निकाली जायेगी. मंदिर को दुल्हन की तरह चमचमाती रोशनी बिखरती बल्ब व लड़ियों से सजाया गया है. जो काफी सुंदर दिखाई पड़ रहा है. शहर के कई शिव मंदिरों में पूजा कमेटी की ओर से रात्रि जागरण का भी आयोजन किया है. स्थानीय और बाहर से आए कलाकार समा बांधेगे. शहर के अनाथालय रोड में शिव मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा. जहां बाहर से कलाकार पहुंच रहे हैं. शिवरात्रि के दिन कई श्रद्धालु पूरे दिन उपवास में भी रहेंगे. सर्वप्रथम सुबह भगवान भोलेनाथ को दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा उनके प्रिय सभी सामग्रियों को श्रद्धालु अर्पण करेंगे. तत्पश्चात श्रद्धालु पूरे दिन उपवास में रहेंगे. संध्या फलहार कर इस अनुष्ठान को संपन्न किया जायेगा. पूजा को लेकर बाजार में भी पूजा सामग्री व फलों की खरीदारी को लेकर श्रद्धालुओं की देर शाम तक बाजार में काफी भीड़ रही. फलों के दामों में रही उछाल महाशिवरात्रि पूजा को लेकर बाजार में फलों के मूल्य में थोड़ी बहुत उछाल जरूर रही. देर शाम तक श्रद्धालु पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी करते दिखे. शनिवार को बाजार में केला 50 रु दर्जन, सेब 120 रु किलो, नारंगी 60 से 70 रु किलो, अंगूर 120 से 130 रु किलो, शकरकंद 40 रु किलो, मिश्रीकंद 50 रु किलो, बेर 80 रु किलो बिके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel