[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आरपीएफ ने एक माह में तीन करोड़ के हीरोइन व अन्य मादक किया जब्त

आरपीएफ ने एक माह में तीन करोड़ के हीरोइन व अन्य मादक किया जब्त

0
आरपीएफ ने एक माह में तीन करोड़ के हीरोइन व अन्य मादक किया जब्त

– रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री सुरक्षा, संरक्षण और मानवीय सेवा में उच्च मानदंड स्थापित किया आरपीएफ ने कार्रवाई में कुल 13 तस्करों को किया गिरफ्तार कटिहार आरपीएफ ने दिसंबर माह के दौरान पूर्वोत्तर के कटिहार रेल मंडल सहित अन्य रेल मंडल में सुरक्षा प्रवर्तन और मानवीय सहायता को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है. सक्रिय सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और समन्वित अभियानों के माध्यम से, रेलवे सुरक्षा बल ने सुरक्षित, बचाव और सहानुभूतिपूर्ण रेल यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया. उक्त माह के दौरान, रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी के मामलों में शामिल 17 व्यक्तियों को हिरासत में लिया. लगभग 2.22 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए 17 मोबाइल फोन बरामद कर यात्रियों के सामानों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. बाद में इसे संबंधित जीआरपी को सौंप दिया गया. असाधारण सतर्कता का प्रदर्शन करते हुए, रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13125 अप में चढ़ते समय फिसली एक महिला यात्री की जान बचाई, जिससे एक संभावित गंभीर दुर्घटना टली. रेलवे सुरक्षा बल के कार्यों में मानवीय सेवा एक महत्वपूर्ण फोकस रहा, जिसमें दिसंबर माह के दौरान 36 नाबालिग लड़के एवं लड़कियां तथा तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और उनलोगों की देखभाल एवं पुनर्वास के लिए चाइल्डलाइन, संबंधित एनजीओ और जीआरपी को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने न्यू जलपाईगुड़ी और रंगिया स्टेशनों पर प्रसव के दौरान दो गर्भवती महिलाओं को समय पर सहायता प्रदान किया. कूड़ा फैलाने के आरोप में 1,722 दोषियों से लगभग 2.29 लाख रुपये का वसूला जुर्माना आरपीएफ ने रनिंग ट्रेनों पर पथराव करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्वच्छता अभियानों के दौरान कूड़ा फैलाने के आरोप में 1,722 दोषियों पर मामला दर्ज किया गया और लगभग 2.29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. कुल मिलाकर, रेल अधिनियम के तहत 2,669 मामले दर्ज किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 2,632 अपराधियों की गिरफ्तारी कर मुकदमा चलाया गया तथा लगभग 3.36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. नशीले पदार्थों में 32 मामले दर्ज नशीले पदार्थों के अभियान में 32 मामले दर्ज कर गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और कफ सिरप बरामद किए, जो लगभग 3.16 करोड़ रुपये की थी और 13 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई. इसके अलावा, अवैध शराब की तस्करी के 39 मामले दर्ज कर लगभग 2.98 लाख रुपये मूल्य के 2,960 बोतल जब्त किए. धूम्रपान के मामलों में 293 व्यक्तियों पर मुकदमा चलाया गया और लगभग 26.80 लाख रुपये मूल्य के छूटे हुए 118 सामान बरामद कर यात्रियों को सुरक्षित रूप से लौटाया. पांच टिकट बिचौलिया गिरफ्तार रेलवे सुरक्षा बल ने संगठित अपराध और तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए पांच बिचौलिया को गिरफ्तार किया और 13 रेलवे टिकट जब्त किए. प्रवर्तन के साथ-साथ, यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने वाणिज्य विभाग को सहयोग किया. 325 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा और 4.85 लाख रुपये के जुर्माने वसूले गए.सुरक्षित और निर्बाध ट्रेन परिचालन को सहयोग करते हुए, रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न स्थानों पर 115 अतिक्रमणों को हटाने में इंजीनयरी विभाग को सहायता प्रदान की. सामूहिक रूप से यह उपलब्धियां पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के यात्री कल्याण, संचालन उत्कृष्टता और सभी के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ तथा अधिक संरक्षित रेलवे को दर्शाती हैं. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel