[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सीओ के हस्तक्षेप से खुली सड़क, 400 परिवारों को राहत

सीओ के हस्तक्षेप से खुली सड़क, 400 परिवारों को राहत

0
सीओ के हस्तक्षेप से खुली सड़क, 400 परिवारों को राहत

– प्रशासनिक कार्रवाई से सामान्य हुआ गांव का आवागमन बारसोई बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत अंतर्गत निंदोर गांव में लंबे समय से बंद पड़ी सड़क को अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी में खुलवाया. सड़क खुलने के बाद गांव के लगभग 400 परिवारों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने कहा, सड़क बंद रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था. रोजमर्रा के कार्य, बच्चों की पढ़ाई तथा बीमारों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीण मोहिब आलम, अब्दुर गफ्फार, हारून, मोजीबुर, फारूक तंजूर, शुबनारायण दास, मंसूर एवं पतानू ने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया. लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही. इधर, जमीन मालिक शंकर घोष का दावा था कि संबंधित सड़क उनकी निजी जमीन पर स्थित है. उन्होंने उसे बंद कराया था. जानकारी पर प्रशासन सक्रिय हुआ और सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार मांझी मौके पर पहुंचे. निरीक्षण बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क को पुनः खुलवाया गया. प्रशासन ने जमीन की विधिवत नापी होने तक संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराने पर रोक लगा दी है. सड़क खुलने से निंदोर गांव का आवागमन अब सामान्य हो गया है. ग्रामीणों ने समय पर प्रशासनिक हस्तक्षेप के लिए अंचल प्रशासन के प्रति आभार जताया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel