[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार रेलवे ने आधुनिक डिटेक्शन तकनीक के जरिए रेल संरक्षा को किया सुदृढ़

रेलवे ने आधुनिक डिटेक्शन तकनीक के जरिए रेल संरक्षा को किया सुदृढ़

0
रेलवे ने आधुनिक डिटेक्शन तकनीक के जरिए रेल संरक्षा  को किया सुदृढ़

– 30 हॉट बॉक्स डिटेक्टर सफलता पूर्वक लगाये गये – संभावित ट्रेन हादसों व सेवाओं में रुकावटों को रोकेगी कटिहार रेलवे ने अपने नेटवर्क में अत्याधुनिक मॉनिटरिंग व निरीक्षण प्रणाली शुरू कर ट्रेन संरक्षा बढ़ाने व परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने के लिए अहम कदम उठाया है. रोलिंग स्टॉक की संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए, एनएफआर नेटवर्क के खास स्थानों पर कुल 30 हॉट बॉक्स डिटेक्टर सफलता पूर्वक लगाये गये हैं. ये डिटेक्टर चलती ट्रेनों के एक्सल बॉक्स बेयरिंग के तापमान पर निरंतर नजर रखता है. अधिक गरम होने की स्थिति का शीघ्र पता लगाने में सहयोगी है. जिसे आमतौर पर हॉट बॉक्स दुर्घटना कहा जाता है. संभावित ट्रेन हादसों व सेवाओं में रुकावटों को रोका जा सकता है. 43 और हॉट बॉक्स डिटेक्टर अभी खरीदे जा रहे हैं. एनएफआर के संरक्षा निगरानी सिस्टम व अधिक बेहतर होंगी. न्यू जलपाईगुड़ी में तीन ऑटोमैटिक ट्रेन एग्जामिनेशन सिस्टम मालगाड़ियों की विश्वसनीयता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कटिहार के न्यू जलपाईगुड़ी में तीन ऑटोमैटिक ट्रेन एग्जामिनेशन सिस्टम (एटीईएस) लगाए गए हैं. ये सिस्टम पहियों में खराबी, एक्सल बॉक्स में खराबी, गायब या खराब वैगन दरवाजों और अन्य असामान्यताओं का स्वतः पता लगाते हैं. ट्रेनों के परीक्षण डिपो में प्रवेश से पहले ज़रूरी डेटा रिकॉर्ड कर एटीईएस मेंटेनेंस स्टाफ को समय पर मरम्मत और सुधार की योजना बनाने में मदद करता है. जिससे निरीक्षण में कम समय लगता है. माल ढुलाई का काम ज़्यादा सुलभ और विश्वसनीय होता है. इलेक्ट्रॉनिक इन-मोशन वे ब्रिज की टेस्टिंग एक अन्य महत्वपूर्ण पहल में, इलेक्ट्रॉनिक इन-मोशन वे ब्रिज की टेस्टिंग और कैलिब्रेशन के लिए रंगिया मंडल में टेस्ट वेट से लैस पांच वैगनों वाली एक टेस्ट रेक शुरू की गई है. फिलहाल, एनएफआर में 15 इन-मोशन वे ब्रिज काम कर रहे हैं और यह टेस्ट वैगन ट्रेन संचालन के दौरान वजन मापने की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद करेगा. पूरे क्षेत्र में बेहतर संरक्षा, कुशल अनुरक्षण प्रक्रियाओं और विश्वसनीय ट्रेन परिचालन के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के प्रति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel