कटिहार बाल विकास परियोजना की ओर से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा. आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए आंगनबाड़ी में आवश्यक पोषण युक्त पदार्थ उपलब्ध कराई जायेगी. जिसका लाभार्थियों द्वारा लाभ उठाया जायेगा. आईसीडीएस द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 09 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़े का संचालन निष्पादित किया जायेगा. पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मष्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल उद्दीपन के महत्व पर विशेष बल देना है.