[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सांसद ने कटाव रोकने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को मांग पत्र सौंपा

सांसद ने कटाव रोकने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को मांग पत्र सौंपा

0
सांसद ने कटाव रोकने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को मांग पत्र सौंपा

कटिहार जिले के कुरसेला, बरारी व मनिहारी प्रखंडों में गंगा नदी के तेज कटाव से हालात की गंभीरता को लेकर सांसद राजेश रंजन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र देकर स्थायी समाधान की मांग की है. पत्र में कहा, बीते कुछ वर्षों में सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि, आवासीय क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाएं गंगा में समा चुकी हैं. जिससे लाखों लोगों की आजीविका व आवास पर संकट गहराया है. सांसद ने कहा कि कुरसेला प्रखंड के कई गांव गंगा तट से महज कुछ दूरी पर स्थित हैं. लगातार कटाव के कारण लोगों को विस्थापन का खतरा झेलना पड़ रहा है. मनिहारी क्षेत्र में भी हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं. जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. पत्र में केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय तकनीकी सर्वेक्षण कराने, तटबंध निर्माण, गाइड बांध व अन्य कटाव-निरोधी योजनाओं को जल्द स्वीकृति देने की मांग की गई है. प्रभावित क्षेत्रों को अत्यंत संवेदनशील घोषित कर दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने का अनुरोध किया गया है. सांसद ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर जनजीवन व सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंच सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel