[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एक साथ दो हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास सांसद ने किया

एक साथ दो हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास सांसद ने किया

0
एक साथ दो हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास सांसद ने किया

– स्थानीय लोगों ने सांसद से कई समस्याओं को दूर करने की मांग की समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर व समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास हुआ. शिलान्यास सांसद तारिक अनवर ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सुमन ने की. मंच संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया. प्रमुख संतोष कुमार पप्पू ने सांसद को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया. वक्ताओं ने समेली की कई वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को उठाया. खासकर समेली रेलवे हॉल्ट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, प्रखंड क्षेत्र को मॉडल प्रखंड का दर्जा देने, अंचल व थाना कार्यालय के पुनर्संरचना तथा जलजमाव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की. सांसद ने इस पर जल्द पहल करने का भरोसा दिलाया. जहां एक ओर विकास कार्य का शिलान्यास किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक स्थानीय बुजुर्ग व्यक्ति कैलाश पोद्दार ने जलजमाव से परेशान होकर मांगों को लेकर गेट पर बैठकर धरना दे दिया. कहना था कि समेली की जनता वर्षों से जलजमाव की मार झेल रही है. लेकिन इसके समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सांसद ने धरना पर बैठे बुजुर्ग से संवाद किए बिना ही स्थल से प्रस्थान कर लिया. शिलान्यास के दौरान लगाये गये शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि का उल्लेख नहीं किया गया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश महासचिव संयोगिता सिंह, मुखिया मनीष कुमार ठाकुर, सरपंच रमजान अली, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, राजीव कुमार, वरिष्ट नेता प्रमोद ठाकुर, अकबर अंसारी सहित जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel