कुरसेला एनएच 31 पर कटरिया सिमड़गाछ पुलिस आउट पोस्ट के समीप शुक्रवार देर रात हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढा में पलटी खा गयी. हाइवा के पलटने से किसी के हताहत घायल होने की जानकारी नहीं है. सड़क किनारे हाइवा के पलटने से एनएच 31 का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा. किराना के सहायता से हाइवा को खड़ा किया गया.