[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की पहले जुमा की नमाज

अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की पहले जुमा की नमाज

0
अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की पहले जुमा की नमाज

फलका पाक व बरकत का महीना रमजानुल मुबारक के पहले जुमा की नमाज प्रखंड की विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा की. आमदिनों की अपेक्षा मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ दिखी. सालेहपुर के मौलाना मौलाना शब्बीर अहमद कासमी ने जुमा की नमाज अदा करने के पूर्व अपनी तकरीर में पाक माह रमजान की फजीलत पर रौशनी डालते हुए कहा कि रमजान-ऊल-मुबारक को तमाम महीनों का सरदार कहा गया है. ऐसे तो इस्लाम धर्म में हर माह की अलग-अलग फजीलत है. लेकिन माह-ए-रमजान की अहमियत ज्यादा है. इस मुकद्दस माह में सवाब (पुण्य) में सत्तर गुणा इजाफा कर दिया जाता है. पहली रमजान से ही शैतान को कैद कर दिया जाता है. जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं. जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं. सब्र व इबादत के इस माह में रोजा रखने का सबब, कुरआन पाक की तिलावत, इफ्तार, तरावीह, नमाज, सेहरी तथा गरीबों के बीच ज़कात पर विस्तार पूर्वक रौशनी डाला. फलका बाजार जामा मस्जिद सहित बस्ती जामा मस्जिद, सलेहपुर पीरमोकाम, पोठिया,भरसिया, मोरसंडा, दयालपुर, बड़ी चातर, सहित प्रखंड की अन्य मस्जिदों में माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा की गयी. दूसरी तरफ रमजान माह में बाजार व चौक-चौराहों की रौनक बढ़ गई है. बाजारों में जगह-जगह सेवई, रंग-बिरंगे कपड़े,इत्र, रुमाल, टोपी आदि की दुकानें सज गई हैं. रमजान को लेकर बड़े–बूढ़े सहित खाशकर यूवा और बच्चे वर्ग अति उत्साहित नजर आ रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र में छोटे –छोटे मासूम बच्चे भी पहला जुमा का रोजा रखा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel