[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार किसान की पुत्री की छत से गिरकर हो गयी मौत

किसान की पुत्री की छत से गिरकर हो गयी मौत

0
किसान की पुत्री की छत से गिरकर हो गयी मौत

– परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड 11 गांधी ग्राम निवासी किसान सरदार करतार सिंह की ज्येष्ठ पुत्री नमन कौर व चरणजीत कौर हैं. छह वर्षीय नमन कौर घर की छत पर खेल रही थी. खेलते- खेलते छत के किनारे पहुंची और खुली छत से पेड़ को छूने के क्रम में पांव फिसला और नमन कौर नीचे टीन की चदरा पर जा गिरी. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बच्ची की मां जसविंदर कौर बाहर निकली तो बच्ची को देख हताश हो गयी. वह बदहवास अपने किसान पति को खेत बुलाने गयी. दोनों ने बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. माता- पिता, नाना- नानी का रो-रोकर बुरा हाल है. नाना माया सिंह बताते हैं कि बच्ची को बेहतर शिक्षा के लिए अपने पास लक्ष्मीपुर में रखे थे. गर्मी की छुट्टी में बच्ची अपने माता- पिता के घर गई थी. इस अप्रिय घटना से गांधी ग्राम में शोक की लहर दौड़ गयी. एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर के प्रधान व प्रबंधक कमेटी ने बच्ची की अकाल मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह एवं सभी गुरूद्वारा प्रबंधकों एवं सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel