[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार डीटीओ ने वित्तीय वर्ष में 102.44 करोड़ प्राप्त किया राजस्व

डीटीओ ने वित्तीय वर्ष में 102.44 करोड़ प्राप्त किया राजस्व

0
डीटीओ ने वित्तीय वर्ष में 102.44 करोड़ प्राप्त किया राजस्व

– दिए लक्ष्य से 152.90% अधिक का राजस्व किया प्राप्त कटिहार परिवहन विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उपलब्धि हासिल करते हुए निर्धारित लक्ष्य से 152.90 प्रतिशत अधिक राजस्व संग्रह किया है. जिला परिवहन विभाग को परिवहन विभाग पटना ने 63 करोड रुपए का वार्षिक लक्ष्य दिया था. जिसमें कर एवं अन्य स्रोत शामिल थे. जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर कुमार के नेतृत्व में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव सिंह, मोटर यान निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मी व बल के सहयोग से पूरे वित्तीय वर्ष में विभाग ने ओवरलोडिंग, बिना कागजात चलने वाले वाहन, टैक्स बकाया और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 102.44 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है. जो दिए लक्ष्य का 152.90% अधिक है. माहवार राजस्व का आंकड़ा जिला परिवहन विभाग ने एक मुस्त कर वापसी, शुल्क, शमन बकाया कर वसूली तथा ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभिमान के माध्यम से दिए लक्ष्य से 102.44 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त किया है. विभाग की माने तो की वित्त वर्ष 2025- 26 अप्रैल माह में 6.23 करोड़ रुपए, मई माह में 6.83 करोड़ रुपए, जून माह में 8.93 करोड़ रुपए, जुलाई में 7.86 करोड़ रुपए, अगस्त में 7.77 करोड़, सितंबर में 5.66 करोड़, अक्तूबर में 10.30 करोड़, नवंबर में 10.74 करोड़, दिसंबर माह में 8.35 करोड़, जनवरी माह में 8.26 करोड़, फरवरी माह में 8.23 करोड़, मार्च माह में 13.22 करोड़ रुपया का राजस्व प्राप्त किया है. ट्रैफिक व जिला पुलिस ने 13.50 करोड़ शमन वसूला परिवहन विभाग ने 152.90% प्रतिशत अधिक राजस्व कर की उपलब्धि में ट्रैफिक व जिला पुलिस का भी योगदान रहा है. वित्तीय वर्ष में ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस पदाधिकारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 13.50 करोड रुपए का शमन राशि वसूल किया है. जिसमें अप्रैल माह में 43.14 लाख रुपए, मई माह में 47.17 लाख रुपए, जून में 64.99 लाख रुपए, जुलाई में 1.22 करोड़, अगस्त में 2.51करोड़, सितंबर में 1.93 करोड़, अक्तूबर में 35.09 लाख, नवंबर में 1.52 करोड़, दिसंबर में 33.04 लाख, जनवरी में 1.83 करोड़, फरवरी में 1.74 करोड़, मार्च माह में 1.86 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है. मुख्यालय की ओर से वित्तीय वर्ष में 62 करोड का लक्ष्य दिया गया था. उक्त लक्ष्य को लेकर परिवहन विभाग की ओर से शुल्क, बकाया कर, शमन आदि को लेकर चलाये अभियान में परिवहन विभाग ने 102.44 करोड का राजस्व प्राप्त किया है. जो दिए लक्ष्य से 152.90 % अधिक है. सुबीर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, कटिहार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel