[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन व विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन व विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

0
रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन व विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार कटिहार मंडल के रेल यात्रियों व आमलोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायगंज स्टेशन परिसर में रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने किया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया. कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत से यात्रियों एवं आमलोगों को स्वच्छ व बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही यह रेलवे की विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का एक सराहनीय प्रयास है. उद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, राधिकापुर, रायगंज, कलियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया. यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन प्रणाली एवं चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके. डीआरएम ने कहा कि कटिहार मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. रेल प्रशासन ने आम यात्रियों व स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों की स्वच्छता व सुरक्षा बनाये रखने में सहयोग करें. रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel