[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार चालक ने रची थी झूठी लूट की साजिश, गिरफ्तार

चालक ने रची थी झूठी लूट की साजिश, गिरफ्तार

0
चालक ने रची थी झूठी लूट की साजिश, गिरफ्तार

– लूट की राशि व मोबाइल को भी पुलिस ने कर लिया बरामद कटिहार कचना थाना पुलिस की कार्रवाई में छिनतई की झूठी सूचना का खुलासा कर गबन की साजिशकर्ता गिरफ्तार हुआ. कचना थानाध्यक्ष को छिनतई की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर वादी सनाउल हक पिता चांद मोहम्मद, निवासी बिछनागर, थाना करणदिग्घी, जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी ने बताया की आलू खरीदने के लिए 50,000 नकद लेकर आये थे. 31 जनवरी को रात्रि करीब 08ः00 बजे चार अज्ञात युवकों ने दो बाइक से आकर 50,000 रुपये एवं एक मोबाइल लूट ली. एक फरवरी को कचना थाना कांड संख्या-02/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी. उक्त कांड की गंभीरता से जांच किए जाने पर पुलिस द्वारा साक्ष्य एवं तथ्यों का मिलान किया गया. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्राइवर द्वारा रुपये गबन करने की नीयत से छिनतई की झूठी कहानी गढ़ी गई थी. मोबाइल एवं रुपये छिनने की सूचना असत्य पायी गयी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कथित छिनतई की घटना को दिखाकर थाना में झूठा मामला दर्ज कराने का प्रयास किया गया था. पुलिस द्वारा मामले का सफलता पूर्वक खुलासा कर लिया है. साजिशकर्ता व्यक्ति सनाउल हक को गिरफ्तार कर 50,000 रूपए नगद एवं मोबाईल बरामद किया. कचना थाना कांड संख्या-02/26 के वादी सनाउल हक (ड्राइवर) के मालिक के आवेदन पर महादेव कुण्ड पुराना मछली मार्केट थाना करणदिग्घी जिला उतरदिनांजपुर कचना थाना में एक आवेदन के आधार पर कचना थाना संख्या-03/26 धारा-318(4)/316(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel