[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भारीडीह शिव मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त पुल दे रहा है हादसे को दावत

भारीडीह शिव मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त पुल दे रहा है हादसे को दावत

0
भारीडीह शिव मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त पुल दे रहा है हादसे को दावत

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव शिव मंदिर समीप क्षतिग्रस्त पुल बड़े हादसों को आमंत्रण दे रहा है. इस पुल से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है. जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की एक साइड अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. विशेषकर रात्रि के समय वाहन चालकों को पुल पार करने में काफी कठिनाई होती है. पूर्व वार्ड सदस्या माया देवी, शिव नारायण महतो, शंकर साहनी, दीपक कुमार, किशन कुमार, गुंजा कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह माह पूर्व विभाग द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना देते हुए एक चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. बावजूद इसके अब तक पुल की मरम्मत अथवा नए निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क हसनगंज-महमदिया से भारीडीह शिव मंदिर होते हुए द्वशय चौक के रास्ते सोनाली तक जाती है. क्षेत्र की प्रमुख आवागमन वाली सड़क है. ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति से आमजन की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण अथवा मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है. ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel