[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शहर का न्यू मार्केट, बड़ा बाजार में सजा छठ का बाजार, उमड़ रही भीड़

शहर का न्यू मार्केट, बड़ा बाजार में सजा छठ का बाजार, उमड़ रही भीड़

0
शहर का न्यू मार्केट, बड़ा बाजार में सजा छठ का बाजार, उमड़ रही भीड़

कटिहार लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से से नहाए खाए से शुरू हो जायेगा. चार दिवसीय इस पर्व को लेकर छठ व्रती अपने तैयारी में जुटे हुए हैं. कदवा भात को लेकर बाजार में कद्दू की खरीदारी को लेकर छठ वर्तियों की शुक्रवार को भारी भीड़ रही. पर्व को लेकर कद्दू के दाम इस वर्ष इजाफा रहा. एक कद्दू की कीमत 40 रु से 50 रु तक रही. जो आसानी ने बाजार में मिल रहे थे. ताजा और साइज में थोड़ा बड़ा 50 रु से कम नहीं रहा. इसके अलावा जैसे-जैसे छठ पर्व नजदीक आता जा रहा है. सामग्रियों के दाम में उतार चढाव देखी जा रही है. शुक्रवार को छठ पूजा को लेकर सबसे अहम सूप की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी. सूप 200 रु से लेकर 220 रु जोड़ा तक पहुंच गया. शहर के बड़ा बाजार, न्यू मार्केट, मिरचाईबाड़ी में छठ पर्व से संबंधित पूजा सामग्रियों की बाजार भी बढ़ने लग गयी हैं. पूजा सामग्रियों की बिक्री भी तेज हो गई है. शुक्रवार को न्यू मार्केट में छठ व्रती पूजा सामग्रियों की खरीदारी करने में लगे रहे. पूजा संबंधित दुकान सड़क किनारे भी अब सजने लगे है. बाजार में सूप और डलिया का भी डिमांड अब काफी बढ़ा हुआ है. दुकानदारों की मानें तो असम के बाद केरल से भारी संख्या में नारियल कटिहार आए है. कल तक कई और गाड़ियां भी कटिहार आने वाली है. केला की खानी से लदे गाड़ी भी घुसने लगे हैं, जो अब गाड़ी की संख्या बढ़ने लगेगी. पिछले वर्ष की तुलना में नारियल के दाम बढ़े है. 100 से 120 रु जोरा में नारियल मिल पा रहा है. डलिया की बात करें तो 300 से लेकर 450 रु तक डलिया बाजार में साइज के अनुसार बिक रहे है. जो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है. पिछले वर्ष जहां सूप 180 से 200 रु जोड़ा तक बिके. इस वर्ष सूप के मूल्यों में पिछले साल की तरह अभी कीमत उतनी ही देखी जा रही है. केला चिनिया केला 40 से 50 रु दर्जन तक बाजार में बिक रहे हैं. जबकि केला की खानी 650 से 800 रु तक पहुंच गई है. आगे फलो के मूल्यों में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है. शुक्रवार को इन मूल्यों पर मिले पूजा सामग्री ————————————————– कद्दू 40 से 50 रु पीस सूप 200 से 220 रु जोड़ा डलिया 250 से 450 रु पीस नारियल 120 रु जोड़ा सिंगापुरी केला खानी 400 रु से 600 चिनिया केला खानी 650 से 800 सेब 100 से 120 नारंगी 120 से 140 नाशपाती। 130 से 150 अनार 180 से 200 मौसमी 60 से 80 रु किलो ताभ नींबू 60 रु जोड़ा गन्ना 60 रु पीस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel