[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बारिश के बाद शहर में छाया रहा अंधेरा

बारिश के बाद शहर में छाया रहा अंधेरा

0
बारिश के बाद शहर में छाया रहा अंधेरा

कटिहार. बारिश के बाद बिजली के घंटों गुल रहने से कई मोहल्लों में अंधेरा कायम हो गया. जिसे लोगों को आवागमन से लेकर कई कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. न्यू मार्केट, अमला टामला, गामी टोला, दुर्गा स्थान चौक, अनाथालय रोड, मिरचाईबाड़ी, आंबेडकर चौक, मेडिकल कॉलेज रोड समेत आधा दर्जन मोहल्लों में तीन घंटों से अधिक बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हो गये. लोगों को जेनरेटर के सहारे पूजा-अर्चना करने की विवशता रही. उपभोक्तओं की मानें तो करीब साढ़े छह बजे के बाद पूरे शहर में बिजली गुल हो जाने से शहर में अंधेरा कायम हो गया.

कोढ़ा, बरारी के पुराने फीडर में आयी खराबी

बारिश के बीच सुरक्षा को देखते हुए बिजली आपूर्ति कुछ घंटे के लिए बाधित किया गया था. कोढ़ा, बरारी के पुराने फीडर में कुछ खराबी आयी थी. इस दौरान बाजार ऐरिया में बिजली आपूर्ति बहाल रही. बरमसिया फीडर से कुछ देर के लिए बिजली बाधित की गयी थी. आधे घंटे के लिए बिजली ठप कर मरम्मत कार्य किया गया. पुन: आधे घंटे के बाद बिजली सभी जगहों के लिए बहाल कर दिया गया.

आशीष रंजन, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभागB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel