[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एमजी रोड में जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहा पंजाब नेशनल बैंक का पार्किंग का नहीं होना

एमजी रोड में जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहा पंजाब नेशनल बैंक का पार्किंग का नहीं होना

0
एमजी रोड में जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहा पंजाब नेशनल बैंक का पार्किंग का नहीं होना

कटिहार शहर के एमजी रोड में जाम का सबसे बड़ा कारण पंजाब नेशनल बैंक है. पंजाब नेशनल बैंक जिस भवन में संचालित है. वहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. जिस कारण बैंक कर्मी से लेकर दर्जनों की संख्या में उपभोक्ता सड़क को अतिक्रमण कर अपनी बाइक पार्किंग करते हैं. इसके अलावा बैंकिंग कार्य में लगे वाहन भी सड़क को अतिक्रमण कर घंटों सड़क किनारे खड़ी रखते है, जिस कारण अक्सर वहां जाम की समस्या बनी रहती है. सोमवार को भी वहां जाम की समस्या देखी गयी. पंजाब नेशनल बैंक के बाहर तकरीबन एक दर्जन बाइक सड़कों पर लगी थी. कुछ बाइक सड़क की एक चौथाई हिस्से में खड़ी थी. इसके अलावा बैंकिंग कार्य में लगे कैश भान भी वहां खड़ी थी. जिस कारण वहां हर 10 मिनट पर जाम की समस्या बन रही थी. अब सवाल यह उठता है कि जब बैंक कर्मी और बैंक आये उपभोक्ता मुख्य मार्ग को अतिक्रमण कर अपने-अपने वाहन पार्किंग करेंगे तो फिर यह सड़क कभी जाम मुक्त नहीं हो पायेगी और लोग जाम से जूझते रहेंगे. एमजी रोड पर बैंक सहित स्थानीय दुकानदारों की ओर सड़क अतिक्रमण कर दुकान लगाने एवं सड़क पर पार्किंग करने जैसे मामले में पुलिस प्रशासन मौन है. ऐसे में निगम प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन की शहर को जाम मुक्त करने का दावा पूरी खोखली दिखती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel