[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार ऑटो व ई-रिक्शा से वसूली पर लगे रोक

ऑटो व ई-रिक्शा से वसूली पर लगे रोक

0
ऑटो व ई-रिक्शा से वसूली पर लगे रोक

– 12 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला कटिहार स्थानीय शहीद चौंक के समीप स्थित अस्थायी ऑटो स्टैंड परिसर में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ सीटू, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार से संबद्ध जिला ऑटो एसोशिएशन की महत्वपूर्ण बैठक अजित कुमार राय के अध्यक्षता में हुई. एसोसिएशन कमिटी की इस बैठक में 12 फरवरी को मज़दूरों की मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत अखिल भारतीय हड़ताल को लेकर चर्चा की गयी तथा हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया. ओटो एवं ई रिक्शा चालकों की उत्पन समस्याओं पर चर्चा हुई. मांगों को भी जोड़ा. रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स, प्रदूषण टैक्स, परमिट टैक्स, पेशा कर देने के बाद अब बिहार के अंदर एक व्यवस्था नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर प्रतिदिन चालकों से 15 से 20 रुपये तक का वसूली किया जा रहा है. बिहार के अंदर किसी भी शहर में ओटो, ई रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड नहीं है. गाड़ियां सड़क के किनारे लगती है और यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग के नाम पर उसका आर्थिक दोहन किया जाता है. एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि जब हम सरकार को सभी प्रकार के टैक्स दे हीं रहे है तो बिहार के अंदर नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर वसूली पर रोक लगायी जाय. नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय पटना के फैसले के आलोक में किसी चौक चौराहों को नीलाम कर पैसा वसूली नहीं किया जा सकता है. जिला परिषद, नगर परिषद एवं बैरियर के नाम पर बंदोबस्ती को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए. निर्णय लिया है कि विभिन्न मांगों को लेकर 12 फरवरी 2026 को केंद्रीय ट्रेड यूनियन आह्वान पर कटिहार में भी आम हड़ताल रहेगा. बैठक में अमरेंद्र मलिक, विजय पोद्दार, चंदन कुमार, चंदन ठाकुर, अशोक सिंह, रमेश शाह, सुमित कुमार साह, प्रीतम सिंह, टुनटुन चौहान, टुनटुन यादव, गौतम कुमार, डेरू अंसारी, अजय कुमार, मंगल साह, उमेश नट, अनारूल, मदन पासवान, कपिल मंडल, मनोज यादव मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel