[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अमृत भारत ट्रेन का कटिहार रेलवे स्टेशन पर सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमृत भारत ट्रेन का कटिहार रेलवे स्टेशन पर सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
अमृत भारत ट्रेन का कटिहार रेलवे स्टेशन पर सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कटिहार सिलीगुड़ी जंक्शन से पनवेल जंक्शन तक जाने वाली ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद तारिक अनवर, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम ने शनिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर शाम सात बजे संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर सांसद तारिक अनवर ने अपने संबोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री ने आज इस ट्रेन की शुरुआत की है. यह अच्छी शुरुआत है और रेलवे हमारी जीवन रेखा है. सांसद ने कहा कि कटिहार के लोगों की मांग है कि उन्हें अलग-अलग महानगरों से जोड़ने के लिए अधिक ट्रेनें चलाई जायें. जिससे मजदूरों को व्यापारियों को आने-जाने में सुविधा हो. उन्होंने सरकार और रेलवे का धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि कटिहार में रेलवे का विकास जारी रहेगा. रेलवे का कटिहार मे विकास सन् 1984 मे तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी ने ब्रॉडगेज की नींव रखी. कटिहार के विकास को एक नया आयाम प्रदान किया. इस ट्रेन के शुभारंभ से कटिहार के लोगों को मुंबई जैसे बड़े शहरों से जुड़ने में आसानी होगी. जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा. साथ ही, मजदूरों को भी अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में सुविधा होगी. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रधानमंत्री को साधुवाद देते हुए कहा कि अमृत भार ट्रेन के परिचालन से कटिहार सहित सिमांचल के लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार लोगों को आवागमन की सुविधा बेहतर करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. आने वाले समय में इसे और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य होगा. इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन कटिहार से पनवेल तक जायेगी. इसमें स्लीपर क्लास की सुविधा होगी. जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel