[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार क्षति भुला कुरसेला हाट में दुकान सजाने में जुटे पीड़ित दुकानदार

क्षति भुला कुरसेला हाट में दुकान सजाने में जुटे पीड़ित दुकानदार

0
क्षति भुला कुरसेला हाट में दुकान सजाने में जुटे पीड़ित दुकानदार

कुरसेला अग्निकांड से उजड़ा कुरसेला हाट की दुकानें व्यवसाय के लिए तैयार होने के प्रक्रिया में पीड़ित लग गये है. व्यवसायी क्षति के दुर्दशा से बाहर निकलने के प्रयास में लगे है. हाट के पीड़ित दुकानदारो को शनिवार को पुराने जगहों पर दुकानों को खड़ा करते देखा गया. दुकानों की जगह के इधर उधर होने को लेकर दुकानदारों में विवाद होते देखा गया. हाट के दुकानों के पक्का भवन बनाने की स्थितियां नहीं दिखी. नये सिरे से दुकानों को पक्का बनाये जाने की चर्चा का असर धरातल पर नहीं पाया गया. दुकानदार दुकानों को जल्द तैयार कर व्यवसाय प्रारम्भ करना चाह रहे है. ताकि बंद पड़ा व्यवसाय से परिवार का भरण पोषण हो सके. दुकानदारों ने बताया कि दुकानों के जलने के बाद सप्ताह दिन के करीब से कारोबार चौपट है. दुकानों के खुलने से कर्जदारों का उस पर कर्ज चुकता करने का भरोसा बढ़ेगा. नया कर्ज मिलने की उम्मीदें बढ़ेगी. हाट के दुकानों के बंद रहने से लाखों का कारोबार ठप पड़ा है. पक्का भवन बनने के इंतजार में दुकानदार कितना दिन बेरोजगार रहेंगे. हाट के दुकानदार आपदा के क्षति के हालात से बाहर निकलने के कोशिश कर रहे है. हाट के पीड़ित दुकानदार जले मलवों को हटा कर खुटो, छप्पर डाल कर दुकानों के खड़ा करने में लगे थे. दुकानों को नये सिरा से बनाने मे थोड़ा बहुत बदलाव कर तैयार किया जायेगा. माना जा रहा है कि हाट की दुकानें सप्ताह दिन में तैयार होकर सज कर पुराने स्थितियों में लौट आयेगी. शादी का लगन प्रारम्भ होने से हाट के दुकानदारों को दुकान प्रारम्भ करने की बैचेनी बनी हुयी थी. हाट के कपड़ा, मसाला, किराना, मनिहारा दुकानों के बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हो रही थी. ग्रामीण सुदूर देहाती क्षेत्रों के ग्राहकों के हाट खरीददारी का अहम जगह था. ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं हाट के दुकानों में आकर समानों की खरीददारी करती आ रही थी. ग्राहकों में अधिकतर संख्या महिलाओं की होती थी. महिला ग्राहकों के लिये हाट में खरीदारी सस्ता सुलभ साधन था. हाट के दुकानों के जलने से इन महिला ग्राहकों के खरीदारी की परेशानी बढ़ गयी थी. दुकानों के प्रारम्भ होने से हाट एक बार फिर से कारोबार से गुलजार हो सकेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel