[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एनएच-31 पर चला प्रशासन का बुलडोजर

एनएच-31 पर चला प्रशासन का बुलडोजर

0
एनएच-31 पर चला प्रशासन का बुलडोजर

केनरा बैंक के पास बैरिकेडिंग पर ग्रामीणों ने जताया विरोध कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. एनएच-31 के किनारे वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया है. अभियान के तहत जैसे ही एनएच-31 के किनारे अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई तेज हुई. वैसे ही नगर पंचायत द्वारा केनरा बैंक के समीप बस बैरिकेडिंग कर सड़क किनारे की जमीन घेरने का प्रयास किया गया. इस बैरिकेडिंग का स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया. ग्रामीणों का कहना था कि केनरा बैंक के सामने की जा रही बैरिकेडिंग से उनके घर आने-जाने का मुख्य रास्ता पूरी तरह बाधित हो जायेगा. दैनिक जीवन प्रभावित होगा. विरोध को देखते हुए प्रशासन और नगर पंचायत को बैरिकेडिंग की प्रक्रिया वहीं रोकनी पड़ी. ग्रामीणों की आपत्ति के बाद केनरा बैंक के सामने बैरिकेडिंग का काम तत्काल स्थगित कर दिया गया. नगर पंचायत द्वारा मनपसंद वस्त्रालय के निकट बैरिकेडिंग और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी रखी गयी. प्रशासन ने बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई को आगे बढ़ाया. अतिक्रमण हटाने के दौरान कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा. कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध ढांचे हटाने शुरू कर दिया. अतिक्रमण मुक्त होने के बाद स्थिति का जायजा लेने अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार स्वयं मौके पर पहुंचे. उनके साथ कोढ़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भी मौजूद थे. अधिकारियों ने एनएच-31 के किनारे खाली कराई गई जमीन का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी स्थिति में दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाय. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई. प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि एनएच की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए है और इस पर किसी भी तरह का अतिक्रमण कानूनन अपराध है. प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और स्थानीय लोगों से नियमानुसार जुर्माना वसूला जायेगा. भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. जिला प्रशासन के इस रुख से स्पष्ट है कि कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और एनएच-31 को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जायेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सराहनीय है, बैरिकेडिंग और विकास कार्यों में आम लोगों के आवागमन का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. फिलहाल प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में भय का माहौल है और एनएच-31 का स्वरूप धीरे-धीरे साफ नजर आने लगा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel