[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अपर सचिव ने किसान सम्मान निधि की जांच की, दिये निर्देश

अपर सचिव ने किसान सम्मान निधि की जांच की, दिये निर्देश

0
अपर सचिव ने किसान सम्मान निधि की जांच की, दिये निर्देश

कटिहार भूमि राजस्व विभाग के अपर सचिव रविवार को डेहरिया पंचायत पहुंचे. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. अपर सचिव ने किसानों से मिलकर उनकी समस्या को सुना तथा उनके समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. भूमि राजस्व विभाग के अपर सचिव महेंद्र पाल डेहरिया पंचायत पहुंचकर किसान सम्मान निधि का निरीक्षण किया. किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित किसानों से संबंधित अभिलेखों एवं भुगतान की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जमीन के जमाबंदी का भी जांच की. उन्होंने पदाधिकारी को स्पष्ट कहा कि जिनके नाम से जमाबंदी हो उन्हीं को सम्मान निधि का लाभ मिले. योजना से जुड़े विभिन्न स्तरों पर हो रहे कार्यान्वयन एवं लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए सुधारात्मक निर्देश भी दिया. अपर सचिव ने विभागीय अधिकारियों, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ अंशु कुमार, अंचल निरीक्षक पारसनाथ एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर किसानों को समय पर लाभ देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देना है. इसलिए भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद उन्होंने कई किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली. किसानों ने जमीन सत्यापन, नामांतरण, किसान कोड व बैंक खाता से संबंधित मुद्दे रखे. जिसे अपर सचिव ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अधिकारियों के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है. जबकि कुछ मामलों में कागजी औपचारिकताओं के कारण भुगतान लंबित है. जिसके समाधान हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि विभागीय स्तर पर पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीकी प्रयास जारी हैं. अगले चरण में जिले के किसानों को लाभ देने की प्रक्रिया और सुगम होगी. डहेरिया पंचायत अंतर्गत चल रहें सद्भावना किसान सम्मान निधि कैंप का निरीक्षण किया. रविवार को 60 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया. निरीक्षण के क्रम में पंचायत का कार्य संतोषप्रद पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel