[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मिरचाईबाडी में सड़क किनारे अस्थाई बस स्टैंड, जाम से परेशानी

मिरचाईबाडी में सड़क किनारे अस्थाई बस स्टैंड, जाम से परेशानी

0
मिरचाईबाडी में सड़क किनारे अस्थाई बस स्टैंड, जाम से परेशानी

– जाम में प्रतिदिन फंस रहे एंबुलेंस व स्कूली वाहन – जिला प्रशासन व नगर निगम का इस ओर नहीं है कोई ध्यान कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी में अस्थायी बस स्टैंड सड़क किनारे संचालित होने से हमेशा जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. जिला प्रशासन के द्वारा अस्थायी तौर पर समझौते के बाद से इस पर किसी तरह का ध्यान नहीं दिये जाने से बस संचालकों द्वारा जहां-तहां से बस परिचालन व सड़क किनारे बसों को खड़ी करने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है. शहर में हल्की सी आवजाही बढ़ने पर जाम इस कदर उत्पन्न होती है कि लोग परेशान हो जाते हैं. जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा स्थायी बस स्टैंड से बसों को चालू कराने के लिए अब तक फ्लाई ओवर निर्माण का रोना रोये जा रहा है. सीधा प्रभाव आमजनों व शहरवासियों पर पड़ रहा है. अस्थायी बस स्टैंड के लिए निगम की ओर से डाक किया जाता है. पिछले वर्ष अस्थायी बस स्टैंड के लिए एक करोड़ दस लाख रूपये राजस्व वसूली के तौर पर एकरारनामा किया गया था.अस्थायी बस स्टैंड से बसों के परिचालन होने से राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. सहायक थाना व इंदिरागांधी पुस्तकालय भवन के समीप से बसों को खड़ा कर यात्रियों को बस में चढ़ाया और उतारा जाता है. इतना ही नहीं सुबह, शाम और दोपहर के लिए अलग-अलग स्थानों से बसों का परिचालन किये जाने से शहर में इन समय में जाम की समस्या गंभीर बन जाती है. अहले सुबह एमजी रोड शहीद चौक से यात्रियों के लिए बस खड़ी कर भरा जाता है. कभी जीआरपी चौक तो कभी मिरचाईबाड़ी सहायक थाना से बसों का परिचालन शुरू किया जाता है. कई राहगीरों की माने तो मिरचाईबाड़ी से खुलने वाली बसों से वे लोग भागलपुर, पूर्णिया, कोढ़ा समेत अन्य जगहों के लिए आवागमन करते हैं बारिश व चिलचिलाती धूप में उनलोगों को बसों का इंतजार करना काफी महंगा पड़ जाता है. निगम की ओर से अस्थायी तौर पर शेड व पीने के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं की गयी है. अस्थायी बस स्टैंड पर अस्थायी सुविधा से ठगे महसूस कर रहे यात्री कई यात्रियों की माने तो निगम प्रशासन भले ही करोड़ों में अस्थायी बस स्टैंड से राजस्व वसूली करती है. लेकिन सुविधा के नाम पर अस्थायी सुविधा बहाल कर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है. उनलोगों की माने तो पूर्णिया व भागलपुर से आने वाली बसों को चालकों द्वारा जहां तहां रोक दिये जाने से कभी कभार घटना दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. स्थिति इस कदर भयावह हो जाती है कि जाम के झाम में स्कूली वाहन व एम्बुलेंस तक फंस कर रह जाते हैं. फ्लाई ओवर निर्माण नहीं होने से बस स्टैंड से परिचालन मुश्किल अस्थायी बस स्टैंड मिरचाईबाड़ी चौक के समीप बनाया गया है. स्थायी बस स्टैंड उदामारहिका के समीप है. जो 2016 से बनकर तैयार है. गौशाला रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य नहीं होने से बस स्टैंड से परिचालन नहीं हो पा रहा है. अस्थायी बस स्टैंड के समीप अस्थायी तौर पर यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराया है. जिसमें शेड, शुद्धपेयजल समेत अन्य उपलब्ध कराया गया है. उषा देवी अग्रवाल, मेयर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel